टेक :- दुनिया में आने वाले वायदा न भूल जाना।
जो प्रण किया गर्भ में याद कर वो जमाना।
1. नर्कों के दुखड़े सह कर, हरदम कुरलाता था।
बुरे कर्म मैं फिर नहीं करता, कसमां तू खाता था।
भूल गया तूं यहां आकर, नर्कों में वापिस जाना।
दुनियां में आने...
2. चौरासी में सारे फिर के दुखड़े उठाए हैं।
किसी का दोष न कोई फल कर्मों के पाए हैं।
पिछला दु:ख भूल गया तुझको, चौरासी का आना जाना।
दुनियां में आने..
3. नौ महीने रहा गर्भ में, उल्टा लटकाया था।
यहां से निकालो सतगुर, वासता* पाया था। अरदास*
माया ने जाल पा लिया, भूल गया तू कौल* निभाना।
दुनियां में आने.. *वायदा
4. अभी वक्त कुछ हीला कर ले,
मनुष्य जन्म हाथ आना नहीं।
राम नाम धन इक_ïा करले, जे पीछे पछताना नहीं।
‘शाह सतनाम जी’ शिक्षा ले कर, चौरासी का गेड़ मुकाना।
दुनियां में आने वाले वायदा न भूल जाना।
जो प्रण किया गर्भ में याद कर वो जमाना॥