तेरा कोई ना बनेगा बन्दे प्यारे || Tera koi na bnega bande pyare || DSS Hindi Bhajan Lyrics

तर्ज :- तेरा जादू ना चलेगा सपेरे...
टेक :- तेरा कोई ना बनेगा बन्दे प्यारे, 
जब मरे काल आ के ललकारे |
बैठे मुँह वाणी वेखन सारे,
नहीं चलने किसी के कोई चारे |

१. अपने सतगुरु को जप ले, और ना कोई तेरा साथी है|
   बीता वकत ना आएगा, उम्र बीती जाती है |
   तू रोवेंगा ते काल तेनु मारे | तेरा कोई ना बनेगा...

२. जिनको तू कहता है अपने, कोई ना जग में तेरा है |
    दो दिन का झूठा नाता, क्यों करता मेरा मेरा है |
   यार मतलब दे ने ऐथे सारे |  तेरा कोई ना बनेगा...

३. तुजे हीरा सा ये जनम मिला,  इसको ना तुम गवा देना |
   बार बार ना आएगा, विसिओ में ना गवा देना |
    गेडे खायेगा चुरसी विच सारे |  तेरा कोई ना बनेगा...

४. सरन में आ पुरे सतगुरु की, जो तुझको रास्ता दिखायेगा |
   कटे फंध चौरासी के, भवसागर से पार लगायेगा |
   तेनु काल गुमरा ना कर मारे |  तेरा कोई ना बनेगा...

५. साह सतनाम जी अरज करे, गुरु को ना भूलो एक घड़ी |
   जिस माया का तू मान करे , वो तो रहेगी यह पर पड़ी |
   ऐवे मन तेनु लौंदा फिरे लारे | तेरा कोई ना बनेगा...